Monday 9 January 2017

मनी प्लांट, धन लेता भी है, जानिए कैसे

मनी प्लांट, धन लेता भी है, जानिए कैसे



ऐसी मान्यता है की घर में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख समृद्धि के साथ साथ धन का आगमन होता है इसलिए लोग इस पौधे को अपने घर में लगाते है

  • लेकिन अगर इस पौधे के वास्तु के अनुसार नहीं लगाया गया तो यह आर्थिक नुकसान भी पहुंचता है
  • वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के लिए घर का आग्नेय कोण अर्थार्त दक्षिण पूर्व दिशा बेहतर मानी जाती है इस दिशा में लगाया गया मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है

  • मनी प्लांट को इस दिशा में लगाने का कारन यह भी है की इस दिशा का प्रतिनिधि शुक्र है और गणेश जी इस दिशा के देवता है शुक्र सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता है जबकि गणेश जी अमंगल का नाश करते है इसलिए मनी प्लांट को इस दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है
  • इसे कभी  भी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए | उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है
  • यह दिशा मनी प्लांट के लिए नकारात्मक मानी जाती है इस दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति करता है बृहस्पति और शुक्र में शत्रुता का सम्बन्ध है

  • इसलिए मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना गया है

No comments:

Post a Comment